लुधियाना रेलवे पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, 72 घंटे में बच्चा मां के पास और दो आरोपी काबू

On

पंजाब डेस्क।  लुधियाना। 

 लुधियाना रेलवे पुलिस ने अपनी सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से 16 सितम्बर की रात लुधियाना रेलवे स्टेशन से अगवा हुए एक साल के बच्चे राज सिंह को 72 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसकी मां लालती देवी को सौंप दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में बलराम राणा, एस.पी./जी.आर.पी. इन्वेस्टिगेशन पंजाब ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया और स्थानीय जानकारी की मदद से तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।

एस.पी. राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इंदरदेव पुत्र राम रूप, जिला गोंडा (यूपी) और उसकी निशानदेही पर अनीता यादव (पत्नी किशन यादव, जिला सराय बस्ती, यूपी) को काबू कर मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अपराधियों पर सख़्त नज़र रखी जाएगी और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई जारी रहेगी।

एस.पी. राणा ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया, जिसमें तेजपाल सिंह (डी.एस.पी. जी.आर.पी. लुधियाना), इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह भिंडर (एस.एच.ओ.), एस.आई. बिर्बल और एस.आई. सतीश कुमार शामिल हैं।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

टॉक्सिक भीड़ को शांत करने के लिए रहमान को माफी मांगने पर किया गया मजबूर

टाप न्यूज

टॉक्सिक भीड़ को शांत करने के लिए रहमान को माफी मांगने पर किया गया मजबूर

नेशनल डेस्क ।    मुंबई। म्यूज़िक कंपोज़र ए. आर. रहमान की ‘बॉलीवुड के सांप्रदायिकरण’ से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
टॉक्सिक भीड़ को शांत करने के लिए रहमान को माफी मांगने पर किया गया मजबूर

भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने संभाला कार्यभार

नेशनल डेस्क । नई दिल्ली। अमेरिका के भारत में नए राजदूत सर्जियो गोर ने 14 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने संभाला कार्यभार

अगर मौका मिले तो युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को रोका जाना चाहिए: यूके रक्षा सचिव

इंटरनेशनल डेस्क . लंदन — यूके के रक्षा सचिव जॉन हेली ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तीखा बयान दिया है।...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
अगर मौका मिले तो युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को रोका जाना चाहिए: यूके रक्षा सचिव

3 दिन में पीएम मोदी को लेकर बदले ट्रंप के दावे, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयानबाज़ी तेज

   इंटरनेशनल  डेस्क  . अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयानों में एक ही दिन...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
3 दिन में पीएम मोदी को लेकर बदले ट्रंप के दावे, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयानबाज़ी तेज

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software