रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मॉडर्न  मेडिसन में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की भूमिका पर सेमिनार आयोजित

On


होशियारपुर।
 रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी द्वारा “ द  रोल ऑफ़ इंटरवेंशनल रेडियोलोजी  इन  मॉडर्न  मेडिसन ” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज के डीन डॉ. अतुल खजूरिया के नेतृत्व तथा एचओडी डॉ. सुखमीत कौर बेदी के मार्गदर्शन में किया गया।

सेमिनार में डॉ. विवेक अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इमेजिंग गाइडेंस के माध्यम से की जाने वाली यह तकनीक कम चीरे के साथ उपचार संभव बनाती है, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम जोखिम और शीघ्र स्वस्थ होने का लाभ मिलता है।

डॉ. अग्रवाल ने कैंसर उपचार, हृदय रोग, स्ट्रोक, रक्तस्राव नियंत्रण और दर्द प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की उपयोगिता को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और भविष्य में होने वाली तकनीकी प्रगति की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर डॉ. सुखमीत कौर बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी आधुनिक चिकित्सा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित होता क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम चीरे वाली तकनीकों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके माध्यम से मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी तथा कम समय में उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस उभरते क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ सुखमीत ने बताया कि   कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के महत्व से अवगत कराना और उन्हें आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा।  इस मौके डीन डॉ. अतुल खजूरिया  ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे वक्ताओं का धन्यवाद किया।  सेमीनार में  विद्यार्थियों के अलावा  प्रो अदिति ,प्रो पूजा सम्याल , प्रो साकिब  आदि उपसिथत थे।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software