रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर — शिक्षा के माध्यम से रोजगार की नई दिशा

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए खोलेगी रोजगार के द्वार

On

 

 ऊना । नवीन। 

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के चांसलर एवं रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि यह एक सेल्फ-फाइनेंस शिक्षण संस्थान है, जो इस क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगा।

 

पत्रकारों से बातचीत में बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम छात्रों को रोजगार योग्य बनाएंगे और उनकी नियुक्ति के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि  यूनिवर्सिटी कैंपस 2008 में स्थापित हुआ था और 55 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है, जहाँ 10,000 से ज़्यादा छात्र अध्ययनरत हैं। परिसर अपने गतिशील शिक्षण वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें आरामदायक छात्रावास, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय और विभिन्न खेल सुविधाएं शामिल हैं।

 

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, शिक्षा, लॉ, नर्सिंग, एलाइड हेल्थ साइंस, मेडिकल डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज सहित विभिन्न विषयों में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन स्तर की पढ़ाई करवाई जाती है।

 बाहरा ने बताया कि रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रयात बाहरा ग्रुप की एक अनूठी विशेषता यह है कि यह विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही रोजगार योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 इस अवसर पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एक्टिंग वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन के अलावा यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software