अंडर 15 महिला क्रिकेट होशियारपुर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

On

जिला फतेहगढ़ टीम को 3 विकेट से हराकर अपने पूल में प्राप्त किया प्रथम स्थान

 

 

होशियारपुर 

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामैंट में जिला फतेहगढ़ टीम को 3 विकेट से हराकर 4 अंक हासिल कर 12 अंकों के साथ पूल-ए में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 35-35 के ओवरों के मैच में होशियारपुर टीम ने टास जीतकर फतेहगढ़ साहिब की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। जिसमें फतेहगढ़ की टीम ने 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमें बबलीन कौर ने 43 तथा धनवी सूद ने 33 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशिका ने 3, अन्नया ठाकुर ने 2 तथा ध्रुविका सेठ ने 1 विकेट झटकी। जीत के लिए 35 ओवरों में 127 रन का लक्ष्य लेकर खेल मैदान में उतरी होशियारपुर टीम ने उपकप्तान अन्नया ठाकुर के नाबाद 47 तथा कप्तान ध्रुविका सेठ के 29 रन की बदौलत 32.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। डा. घई ने बताया कि इस जीत के साथ होशियारपुर का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जालंधर की टीम के साथ 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। होशियारपुर की टीम की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें क्वार्टर फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर टीम कोच दविंदर कौर, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच निकिता कुमारी, दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा व जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी टीम को बधाई दी। इस मौके पर पीसीए के महिला सिलैक्टर गुरमीप मिन्हास, वरिष्ठ खिलाड़ी सुहाना, वंशिका, सोढी राम, नरेश कालू आदि उपस्थित थे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software