रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

On

होशियारपुर | 
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ (यूएसबीएस) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

यह अभियान वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन के दिशा-निर्देशों एवं बी.एड. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान स्वच्छता अभियान कक्षाओं, यूनिवर्सिटी परिसर के मैदान तथा कैंटीन के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अभियान को एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. पूजा द्वारा कोऑर्डिनेटेड  किया गया।

डॉ. पूजा ने छात्र जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और समाज के प्रति उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। इस मौके पर छात्रों के साथ-साथ अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

टाप न्यूज

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software