- Hindi News
- युवा / करियर / कैंपस
- रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “कॉरपोरेट क्लोसेट 2026” का सफल आयोजन
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “कॉरपोरेट क्लोसेट 2026” का सफल आयोजन
होशियारपुर। रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को प्रोफेशनल पर्सनालिटी और कॉरपोरेट डिसिप्लिन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “कॉरपोरेट क्लोसेट 2026” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वाइस चांसलर एवं कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन तथा डॉ. जसदीप कौर धामी की अध्यक्षता में हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रो डॉ. शैली खोसला और प्रो तेजस्वी चौधरी ने बताया कि आयोजन के दौरान 11 राउंड आयोजित किए गए, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पेशेवर परिधान की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट ड्रेसिंग केवल बाहरी रूप-रंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन और पेशेवर योग्यता का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना और डॉ. प्रियंका पुरी ने बतौर जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट लुक्स, मिस्टर एवं मिस पर्सनैलिटी, मिस्टर एवं मिस कॉन्फिडेंट तथा बेस्ट रैंप वॉक (लड़के एवं लड़कियां वर्ग) के शीर्षक घोषित किए गए। इस मौके विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

