IAWA के हार्ट अटैक अवेयरनेस टॉक शो में सही लाइफस्टाइल पर जोर

देश के सच्चे नायक ‘आत्मनिर्भर भारत अवार्ड’ से सम्मानित

On

नेशनल डेस्क । नई दिल्लीः इनोवेटिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (IAWA) द्वारा संस्था की संस्थापक डॉ. दलजीत कौर के नेतृत्व में संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य हार्ट अटैक से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाना और समाज के असली नायकों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के पहले चरण में हार्ट अटैक अवेयरनेस टॉक शो का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. सुशील जैन और डॉ. जसजीत सूरी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

दूसरे चरण में ‘आत्मनिर्भर भारत अवार्ड’, ‘आइकॉनिक इंटरनेशनल वीमेन अवार्ड’ और ‘फेस ऑफ इंडिया अवार्ड’ प्रदान किए गए। ये सम्मान समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिए गए।

इस अवसर पर आयकर विभाग देहरादून की सुनीता सिंह, समाजसेवी सुरजीत सिंह जीत्टी, उद्योगपति ललित ठुकराल, शेमारू मीडिया से बबली सिंह, आईएएस अधिकारी सुजीत सिंह व विपुल मित्रा, और सामाजिक कार्यकर्ता अरविंदर आहूजा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने IAWA के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

डॉ. दलजीत कौर ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि समाज के ऐसे नायकों को पहचान देना भी है जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।”

IAWA का यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों को लेकर एक सफल और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software