रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

On

होशियारपुर— रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय चब्बेवाल में एक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से छात्रों ने आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत सिंह और डीन डॉ. ज्योत्सना ने की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि अभियान के दौरान छात्रों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की। छात्रों ने चौराहों पर रुक-रुक कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के महत्व की जानकारी दी और पंपलेट भी वितरित किए।

इसके अतिरिक्त छात्रों ने गांव जियान स्थित  सरकारी सीनियर सेकेंडरी  स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति संक्षिप्त रूप में जागरूक करते हुए उनका नियमित रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. चंद्र  मोहन ने छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव पराशर, प्रो गुरशरण सैनी,  प्रो. दलजीत, प्रो. धनप्रीत कौर, प्रो. रमन ,  सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

टाप न्यूज

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software