हरियाली तीज पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होगा अद्भुत नज़ारा, हिंडोले में विराजमान होकर देंगे कान्हा दर्शन

By Rajbir
On

 

वृन्दावन। विशेष रिपोर्ट। 
हरियाली तीज आते ही वृंदावन धाम की रौनक देखते ही बनती है। सावन के महीने की इस  खास तीज पर जहां एक ओर महिलाएं शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व मनाती हैं, वहीं वृंदावन में यह दिन राधा-कृष्ण प्रेम लीला को समर्पित होता है। कहा जाता है कि बांके बिहारी जी के दरबार में हर पर्व पर अलग-अलग भोग और विशेष साज-सज्जा की परंपरा है, लेकिन हरियाली तीज की बात ही कुछ और है। इस दिन बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है और चारों ओर हरियाली का उल्लास दिखाई देता है।
 

विशेष हिंडोले में विराजमान होते हैं बांके बिहारी
बांके बिहारी मंदिर के अंग सेवक और पुजारी संयम गोस्वामी  ने जानकारी दी कि इस बार 27 जुलाई को हरियाली तीज के दिन बांके बिहारी जी अपने गर्भगृह से बाहर आकर सोने और चांदी से बने  विशेष हिंडोले में विराजमान होंगे। बिहारी जी को झूले में बैठकर दर्शन देते देखना हर भक्त का सौभाग्य होता है। मंदिर सुबह  6:30 बजे  से दोपहर  1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे  तक खुला रहता है। इस दौरान हजारों भक्त हिंडोला दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं।
 
बांके बिहारी जी पहनते हैं खास पोशाक 
हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में सिर्फ हरे रंग का महत्व होता है। मंदिर को हरे रंग के फूलों और बैलूनों से सजाया जाता है, जो सावन की ताजगी और हरियाली का प्रतीक होते हैं। इस दिन बिहारी जी को भी हरे रंग की खास पोशाक पहनाई जाती है। यह पोशाक या तो मंदिर की हवेली से लाई जाती है या फिर दिल्ली के रतीराम  से विशेष रूप से मंगाई जाती है। हरी पोशाक में सजकर बिहारी जी के दर्शन कर भक्त धन्य हो जाते हैं।

घेवर और फेनी का खास भोग
हरियाली तीज के दिन बांके बिहारी जी को खास तौर पर घेवर और फेनी का भोग अर्पित किया जाता है। संयम गोस्वामी ने बताया कि यह भोग खास सावन की मिठास को दर्शाता है।आम दिनों में बिहारी जी को रोजाना आठ भोग अर्पित होते हैं, लेकिन हरियाली तीज जैसे अवसर पर घेवर और फेनी का प्रसाद बांटना एक पुरानी परंपरा है। इसे पाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। भोग के बाद यह प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है।
 
झूला दर्शन का आनंद 
हरियाली तीज पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की छटा देखते ही बनती है। हर दिशा में हरियाली, हिंडोले में विराजमान बिहारी जी और घेवर-फेनी का प्रसाद   यह सब मिलकर भक्तों को भक्ति और प्रेम के सागर में डुबो देता है। अगर आप भी वृंदावन जाने की सोच रहे हैं तो इस बार हरियाली तीज के दिन बांके बिहारी जी के हिंडोला दर्शन और घेवर-फेनी प्रसाद का सुख जरूर लें । 

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software