बलजिंदरपाल सिंह सर्वसम्मति से दोबारा होशियारपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने

On

– पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

 

होशियारपुर :
होशियारपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक क्लब अध्यक्ष बलजिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में होशियारपुर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पत्रकारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए सरकार से संपर्क स्थापित करने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन द्वारा बलजिंदरपाल सिंह के नाम का प्रस्ताव दोबारा अध्यक्ष पद के लिए रखा गया। इस प्रस्ताव का समर्थन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मोहन शर्मा सहित उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष बलजिंदरपाल सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पत्रकार समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की भलाई, सुरक्षा और पेशेवर हितों की रक्षा के लिए ठोस योजनाएं तैयार की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब को एक मजबूत और एकजुट मंच बनाया जाएगा, जहां हर पत्रकार की आवाज सुनी जाएगी। बलजिंदरपाल सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और सामाजिक सरोकारों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब सदा सत्य, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए भवन उपलब्ध करवाने के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन, नरेंद्र मोहन शर्मा, डॉ. संजीव कुमार बख्शी, अमरिंदर मिश्रा, हजारी लाल, संदीप शर्मा, रजिंदर मैडी, नरेंद्र सिंह बड्डला, दलजीत सिंह अजनोहा, गुरविंदर शाने, चेतन कश्यप, जगदीप सिंह, सतपाल रतन, अभिषेक भाटिया, अमरीक कुमार, रविंदर मुन्ना, सुखविंदर सिंह घुन्नी, कमल कुमार, गोबिंदजीत सिंह, सुखविंदर सिंह हीरा, पुरुषोत्तम कुमार दड़ोच, हरजाप सिंह, सुनील लाखा, अंकुश गोयल, दीपक लाखा, राकेश शर्मा, नरेश कुमार साबा, सतीश कुमार, विजय कुमार, पंकज नागला, राज कुमार थापर, प्रिंस कुमार सहित विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software