अंतरराष्ट्रीय नशा रोकथाम दिवस पर विधायक जिंपा व डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जागरूकता मार्च का आयोजन

 “नशा मुक्ति मोर्चा टीम” के साथ कैंडल मार्च का आयोजन, युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश

On

अंतरराष्ट्रीय नशा रोकथाम दिवस के अवसर पर होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

होशियारपुर :  अंतरराष्ट्रीय नशा रोकथाम दिवस के अवसर पर होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विधायक ब्रम शंकर जिंपा व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया, जिसमें “नशा मुक्ति मोर्चा टीम” की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे से शहर के घंटाघर चौक से महर्षि वाल्मीकि चौक (सब्जी मंडी) तक एक मोमबत्ती जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेना था।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है और इससे निपटने के लिए केवल कानून ही नहीं, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को सही दिशा देना ही नशा मुक्ति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस सामाजिक बुराई से जड़ से छुटकारा पाने के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे इस प्रकार के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह आयोजन युवाओं और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सिर्फ सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, जब तक समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी न निभाए। ऐसे कैंडल मार्च जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनते हैं जो विशेष रूप से युवाओं को इस गंभीर समस्या के प्रति सचेत करते हैं और उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने “नशा मुक्ति मोर्चा टीम* और आयोजन से जुड़े सभी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि नशे से जूझ रहे लोगों को सहानुभूति, मार्गदर्शन और पुनर्वास की जरूरत है, और इसके लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग को तैयार है।

इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा टीम के जिला कोआर्डिनेटर सतवंत सिंह सियाण और कंचन दियोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने नशे की समस्या पर अपने विचार साझा किए और समाज के हर वर्ग से इस लड़ाई में आगे आने की अपील की।

 इस अवसर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एसपी मेजर सिंह, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षद बलविंदर बिंदी, प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, मोहित सैनी,  वरिंदर दत्त वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software