सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, नेताओं का उमड़ा समर्थन

On

नेशनल डेस्क ।

नई दिल्ली : एनडीए ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और संगठन से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है।

उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के साथ ही बधाइयों और समर्थन का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राधाकृष्णन का अनुभव और कार्यशैली लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राधाकृष्णन को बधाई दी और कहा कि उनका चयन एनडीए की सर्वसमावेशी सोच को मजबूत करेगा।

वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार बनाता है।

अब राजनीतिक हलकों में निगाहें विपक्ष की रणनीति पर टिकी हैं कि वह उप-राष्ट्रपति चुनाव में किसे मैदान में उतारता है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software