'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत नशा तस्कर अ पीला पंजा, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

On

होशियारपुर में नशा तस्कर मंदीप सिंह उर्फ मनू के अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिराया। SSP ने कहा- नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, लोगों ने अभियान का किया समर्थन।

होशियारपुर : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान 'युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत  होशियारपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और सिविल प्रशासन ने मिलकर मोहल्ला बहादुरपुर में पंज पीपली मंदिर के पास नशा तस्कर मंदीप सिंह उर्फ मनू द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम के आग्रह पर पुलिस सहायता से की गई।

होशियारपुर के एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने बताया कि मंदीप सिंह के खिलाफ 9 एफ.आई.आर. दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश मामले एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह जेल में बंद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राज्य में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर एक-एक कर ध्वस्त किया जाएगा।

एसएसपी मलिक ने आम लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करी या इससे संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा तस्कर या तो यह धंधा छोड़ दें या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की सख्ती से मोहल्लों का माहौल सुरक्षित और बेहतर होगा।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

टाप न्यूज

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ के...
स्पेशल खबरें  हिमाचल प्रदेश  
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बाबा बालक नाथ से लौट रही बस पलटी, 2 श्रद्धालुओं की मौत

राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

फ़िल्मी जगत।  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर उनकी करीबी...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
राजेश खन्ना को जब पता चला कि उन्हें गोद लिया गया था, लगा था ‘बहुत बड़ा झटका’: अनिता अडवाणी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software