रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में ट्रैफिक नियमों , साइबर क्राइम और नशा मुक्ति पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

By Rajbir
On

होशियारपुर। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में एसएसपी  संदीप कुमार मलिक के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से एल/एएसआई तजिंदर कौर और एएसआई मनोहर चंद द्वारा किया गया।

सेमिनार में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें विशेष रूप से नए ट्रैफिक कानून, 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों द्वारा गियर वाले वाहन न चलाने की हिदायत, और एंजल स्कीम 2024 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार और अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।

इसके अलावा साइबर क्राइम के तहत होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की गई और बताया गया कि कैसे सोशल मीडिया व ऑनलाइन माध्यमों से ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, नशा तस्करी की रोकथाम में सहयोग देने की अपील करते हुए विद्यार्थियों को बताया गया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही नशा छुड़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।  सेमिनार में स्कूल बस चालकों को भी ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि, "हमारा विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता सेमिनारों का आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थी नियमों का पालन करने में दृढ़ रह सकें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।" इस मौके स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद थे।  

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

टाप न्यूज

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software