रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सेमिनार आयोजित

- “स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम: पर्यावरण के लिए युवा” विषय पर हुई चर्चा

On

होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज  की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार  की  अध्यक्षता वाइस चांसलर  प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन ने की।    इस संबंध में जानकारी देते हुए डायरेक्टर–प्रिंसिपल डॉ. मनिंदर सिंह ग्रोवर ने  बताया कि यह सेमीनार   स्वामी विवेकानंद की जयंती को समर्पित करते हुए “स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम: पर्यावरण के लिए युवा” विषय पर आयोजित किया गया था।  
सेमिनार में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अत्यधिक स्क्रीन टाइम से दूर रहकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद (लोक सभा व राज्य सभा), ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हरित और सतत भविष्य की नींव रख सकती है।
इस अवसर पर रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  प्रो. (डॉ.) चंद्र मोहन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में मूल्य आधारित शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरणीय सततता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने   छात्रों को अपनी दैनिक आदतों पर विचार करने और व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके  फार्मेसी   विभाग के सभी अध्यापक व्  छात्र मौजूद थे।  

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

अहमदाबाद प्लेन क्रैश !  ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

टाप न्यूज

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ! ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

इंटरनेशनल डेस्क।   नई दिल्ली: एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे को लेकर सामने आई नई रिपोर्टों ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
अहमदाबाद प्लेन क्रैश !  ड्रीमलाइनर हादसे में सनसनीखेज मोड़: “जानबूझकर बंद किए गए फ्यूल स्विच” – रिपोर्ट

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत, आरोपी भी मृत

   International Desk / ब्रिटिश कोलंबिया: कनाडा के उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी में...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत, आरोपी भी मृत

एपस्टीन फाइल्स में लेखक दीपक चोपड़ा का नाम 3,300 बार, ‘क्यूट गर्ल्स’ वाला ईमेल आया सामने

इंटरनेशनल डेस्क I     न्यूयॉर्क/नई दिल्ली — कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स में भारतीय-अमेरिकी लेखक दीपक चोपड़ा का...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
एपस्टीन फाइल्स में लेखक दीपक चोपड़ा का नाम 3,300 बार, ‘क्यूट गर्ल्स’ वाला ईमेल आया सामने

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

   होशियारपुर | रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ (यूएसबीएस) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   होशियारपुर 
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software