रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में इंजीनियर्स डे पर प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया समारोह

On


होशियारपुर :

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करना और विद्यार्थियों में नवाचार एवं सृजनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस मौके डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में इंजीनियर्स डे के महत्व और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका के बारे छात्रों को बताया । इस मौके पर भाषण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने इंजीनियरिंग नवाचार, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे, तकनीकी व सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी तर्क दिए और विज्ञान-तकनीक व समसामयिक घटनाओं पर ज्ञान का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में गुरलीन कौर (प्रथम सेमेस्टर), अंकिता (डीएस) और साक्षी (सीएस) ने विजयी स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुरकनवर सिंह (सीएसई ), हरप्रीत सिंह (आईटी ) और अर्मान (आईटी ) सफल रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिताक्षी राणा, हीना रानी, जस्मीन कौर और हरप्रीत (सीएसई ) की टीम को मिला। द्वितीय स्थान अनमोल धीमान, आनंद, इरफान खान और आयुष (सीएसई ) की टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान समीर जसवाल, कार्तिक, जसदीप और मनजिंदर  (एआई एंड एमएल ) की टीम को मिला। अंत में प्रिंसिपल ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  इस मौके विद्यार्थियों के अलावा सभी विभागों के प्रभारी मौजूद थे।  

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

टाप न्यूज

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software