बिहार में 36 लाख "गायब" वोटर! चुनाव से पहले बड़ी चुनौती, 1 अगस्त को आएगी नई मतदाता सूची

On

 

न्यूज डेस्क । पटना : 
बिहार में आगामी नवंबर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में 36 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर मौजूद नहीं पाए गए हैं।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 94.68% मतदाताओं – यानी 7,48,59,631 लोगों – को इस अभियान के तहत कवर किया जा चुका है। यह प्रक्रिया राज्यभर में घर-घर जाकर की गई, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मतदाता सूची में सिर्फ वही नाम रहें जो वास्तव में मौजूद हैं।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि मसौदा मतदाता सूची 1 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद नागरिकों और राजनीतिक दलों को एक महीने का समय मिलेगा, जिसमें वे सूची में सुधार, संशोधन या छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि इस पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत चुनाव से कुछ महीने पहले हुई, जिस पर कुछ राजनीतिक दलों ने पारदर्शिता को लेकर सवाल भी उठाए थे। हालांकि आयोग ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चलाई जा रही है, ताकि हर योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर "गायब" वोटरों का सामने आना चुनाव की तैयारी और निष्पक्षता के लिहाज़ से बड़ी चुनौती हो सकता है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

जश्न पड़ा भारी!   हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत

टाप न्यूज

जश्न पड़ा भारी! हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के दौरान कथित रूप से तिरंगे के अपमान के आरोप...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
जश्न पड़ा भारी!   हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

   होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन किया...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस  
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक, कृष्ण भक्त आहत

   International Desk: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों की आस्था के केंद्र Banke Bihari Temple को लेकर एक बार फिर विवाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक,  कृष्ण भक्त आहत

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

नेशनल डेस्क ।  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software