- Hindi News
- स्पेशल खबरें
- मिस इंडिया 2026 का ताज साध्वी सतीश सैल के नाम, गोवा की मॉडल ने रचा इतिहास
मिस इंडिया 2026 का ताज साध्वी सतीश सैल के नाम, गोवा की मॉडल ने रचा इतिहास
नेशनल डेस्क ।
नई दिल्ली: मिस इंडिया 2026 का खिताब इस वर्ष गोवा की प्रतिभाशाली मॉडल और उद्यमी साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया। खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर उन्होंने देशभर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित ताज हासिल किया।
साध्वी सतीश सैल एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ एक उभरती हुई ऑन्ट्रप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने कई बड़े फैशन शोज़ में रैंप वॉक किया है और विभिन्न नामी ब्रैंड्स के विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं। मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद उन्होंने बिजनेस क्षेत्र में भी कदम रखा और कंस्ट्रक्शन व डेवलपमेंट सेक्टर में एक कंपनी की को-फाउंडर के रूप में काम कर रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर है। साध्वी की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रही है।
अब साध्वी सतीश सैल आगामी ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां उनसे देश को एक और बड़ी उपलब्धि की उम्मीद है।

