आस्था बनाम सरकारी प्रहारः श्री बाँके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर कोर्ट ने उठाए कड़े सवाल,  UP सरकार से मांगे जवाब 

On

 

 नेशनल डेस्कः  उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा जिले के वृंदावन धाम के बिहारीपुरा में स्थित श्री बाँके बिहारी जी मंदिर  सिर्फ एक प्राचीन मंदिर नहीं, बल्कि देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 00 साल पुराना  है और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी  गोसाईं परिवारों के हाथों में पीढ़ियों से चली आ रही है।

 

IMG-20250730-WA0021

हाल के वर्षों में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ और संकरी गलियों में लगने वाली भीषण भीड़भाड़ के कारण सुरक्षा, सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी के समाधान के तौर पर  उत्तर प्रदेश सरकार  ने  ‘बाँके बिहारी कॉरिडोर योजना’  का ऐलान किया जिसके तहत मंदिर परिसर के आसपास कई मकानों और दुकानों को हटाकर एक बड़ा कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा गया ताकि भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान किया जा सके।
 

  👉   क्यों शुरू हुआ विवाद? 

मंदिर के सेवादार परिवारों और स्थानीय गोसाईं समाज  का प्रतिनिधित्व कर रहे मंदिर के मुख्य सेवायत  अनंत गोस्वामी हरिदास जी का कहना है कि यह कॉरिडोर योजना सिर्फ भीड़ प्रबंधन के नाम पर उनकी  सदियों पुरानी सेवा-पद्धति और प्रबंधन अधिकार को खत्म कर देगी।  अनंत गोस्वामी  व अन्य सेवादारों  व उनके परिवारों का दावा है कि सरकार ने बिना उचित संवाद और परामर्श के  अध्यादेश  लाकर मंदिर की स्वतंत्र व्यवस्था को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की है। इससे पहले मथुरा प्रशासन ने कई मकानों और दुकानों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।  इसके विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दाखिल की गईं।
 

   👉  अब तक अदालत में क्या-क्या हुआ? 

 इलाहाबाद हाईकोर्ट:  हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए योजनाएं बनाने का अधिकार है लेकिन मंदिर की परंपरा और प्रबंधन अधिकारों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। 


 सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट में मंदिर ट्रस्ट और सेवादारों ने दलील दी कि बाँके बिहारी मंदिर कोई सरकारी मंदिर नहीं है  यह एक निजी ट्रस्ट और गोसाईं परिवारों द्वारा संचालित होता है।उन्होंने  सरकार के अध्यादेश को  संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ  बताया और कहा कि  कोर्ट ने पहले भी यूपी सरकार को कई दस्तावेज पेश करने और सभी पक्षों से संवाद करने का निर्देश दिया था।

 

  👉 मंदिर विवाद पर ताजा अपडेट

29 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? आज सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले की सुनवाई की और कई अहम टिप्पणियां कीं।

सुप्रीम कोर्ट का सवाल: “राज्य सरकार किसी निजी धार्मिक स्थल के प्रबंधन में सीधे हस्तक्षेप कैसे कर सकती है? इसका क्या कानूनी आधार है?”

मंदिर ट्रस्ट का तर्क:  “सरकार ने अध्यादेश बिना परामर्श और बिना पूर्व नोटिस के लागू कर दिया। यह पूरी तरह अवैध है।”

कोर्ट ने पूछा  “अब तक राज्य सरकार ने कितने निजी मंदिरों को अपने अधीन लिया है? सभी का ब्योरा हलफनामे में दें।” 

 

  👉अगली सुनवाई  सुप्रीम कोर्ट का आदेश

 मामला अब  CJI (मुख्य न्यायाधीश) को भेज दिया गया है ताकि सभी लंबित याचिकाओं को जोड़कर एक साथ सुना जाए। अगली सुनवाई की तारीख CJI तय करेंगे। कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि पूरे अध्यादेश की कॉपी,  कॉरिडोर योजना के सभी नक्शे, मंदिर से संबंधित सभी दस्तावेज और प्रशासनिक पत्राचार हलफनामे सहित 2 हफ्ते में कोर्ट में दाखिल किए जाए।
 
 👉  अब तक की स्थिति  

 अध्यादेश फिलहाल लागू है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतिम निर्णय नहीं दिया है।
 मंदिर ट्रस्ट और सेवादार परिवार कॉरिडोर योजना को पूरी तरह रद्द करने की मांग  कर रहे हैं।
  यूपी सरकार का कहना है कि जन सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा  के लिए कॉरिडोर जरूरी है।
 स्थानीय लोग कह रहे हैं कि भीड़ प्रबंधन जरूरी है लेकिन परंपरा और निजी प्रबंधन से समझौता न हो। 

 

अब सबकी निगाहें CJI पर हैं कि वे किस बेंच को अगली सुनवाई सौंपते हैं और कौन सी तारीख तय होती है। माना जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में इस मामले की नई तारीख आएगी। बाँके बिहारी मंदिर विवाद अब एक कानूनी और सांस्कृतिक प्रश्न बन चुका है । सवाल सिर्फ कॉरिडोर का नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और सरकारी नियंत्रण  के बीच संतुलन का भी है।सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला इस ऐतिहासिक मंदिर के भविष्य को तय करेगा।

Edited By: Akriti Singh

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software