- Hindi News
- पंजाब
- सरकारी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों का वर्चुअल समर कैंप संपन्न
सरकारी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों का वर्चुअल समर कैंप संपन्न
विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन गतिविधियों की फोटो व वीडियो अपलोड की गई
On
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी लेक्चरर मुनीश मौदगिल द्वारा एक वर्चुअल (ऑनलाइन) 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।
होशियारपुर । विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी लेक्चरर मुनीश मौदगिल द्वारा एक वर्चुअल (ऑनलाइन) 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मलकीत कौर की देखरेख में आयोजित इस कैंप में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने सर्वांगीण विकास से संबंधित 10 विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। लेक्चरर मुनीश मौदगिल ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर शुरू किए इस कैंप के दौरान चार्ट मेकिंग, मेंहदी लगाना, योगा, कुकिंग, सलाद डेकोरेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, क्विज आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कैंप में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कैंप के ऑनलाइन गूगल क्लासरूम पर अपनी गतिविधियों की फोटो व वीडियो अपलोड की। मुनीश मौदगिल ने बताया कि इन ऑनलाइन गतिविधियों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन ही किया गया। इस कैंप में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा गुरलीन कौर टूरा, कृष्णा और पुष्कर ने सभी गतिविधियों में भाग लिया और क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि निकिता कौर, दीया बैंस, प्रीत इंदर कौर और लवप्रीत लोई ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी तरह, बारहवीं कक्षा से जैस्मीन भाटिया और रोशनी ने सभी गतिविधियों में भाग लिया और क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मोहित और प्रभजोत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। छुट्टियों के दौरान ही स्कूल में आयोजित एक साधारण समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेक्चरर प्रभजोत सिंह, पंजाबी अध्यापिका हरमेश कुमारी, अंग्रेजी अध्यापिका अमनप्रीत कौर, कंप्यूटर फैकल्टी सीमा, लाइब्रेरियन जसविंदर सिंह के इलावा गुरमेल सिंह, सोनी और बलबीर कुमार भी मौजूद थे।
Edited By: Rajinder Maddy
खबरें और भी हैं
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट
By Harpreet Singh
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में
By Harpreet Singh
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
By Harpreet Singh
टाप न्यूज
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं
Published On
By Harpreet Singh
‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार
Published On
By Harpreet Singh
68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
Published On
By Harpreet Singh
नेशनल डेस्क। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट
Published On
By Harpreet Singh
पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
बिजनेस
30 Jan 2026 12:40:16
नेशनल डेस्क . नई दिल्ली— हर साल बजट पेश होते ही देश की निगाहें वित्त मंत्री पर टिक जाती

