प्रॉपर्टी टैक्स में 5% बढ़ोतरी कर सरकार ने शहरी मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी : तीक्ष्ण सूद

By Rajbir
On

होशियारपुर  – पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने पंजाब सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से हर प्रकार की संपत्तियों पर 5% प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग के लिए और अधिक बोझ बन जाएगा। सूद ने याद दिलाया कि अकाली-भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के हाउस टैक्स को तर्कसंगत प्रॉपर्टी टैक्स में बदल दिया था, जिसका उस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने सत्ता में आने के बाद न केवल टैक्स खत्म करने का वादा निभाया नहीं, बल्कि अब उसे बढ़ाकर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

सूद ने कहा कि सरकार पहले ही शहरी निवासियों पर सीवरेज, वॉटर सप्लाई, फायर एनओसी, नक्शा फीस और लाइसेंस फीस जैसी सेवाओं में भारी वृद्धि कर चुकी है और अब प्रॉपर्टी टैक्स की बढ़ोतरी ने स्थिति और गंभीर कर दी है। उन्होंने सरकार से यह फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की और सवाल किया कि भ्रष्टाचार रोककर 54,000 करोड़ रुपये विकास पर खर्च करने का जो वादा किया गया था, उसका क्या हुआ।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software