20 वर्ष से सेवा, फिर भी न अधिकार — आउटसोर्स कर्मियों का सब्र टूटा, शुरू की हड़ताल

On

होशियारपुर।

नगर निगम आउटसोर्स इम्प्लाइज़ यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के प्रधान कमल भट्टी की अगुवाई में शुरू हुई इस हड़ताल को सफाई मजदूर फैडरेशन के सदस्यों का भी समर्थन मिला।

इस दौरान बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मी निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कमल भट्टी ने कहा कि सफाई कर्मियों और सीवरमैन कर्मियों की हड़ताल का लाभ तो उन्हें मिल गया, लेकिन आउटसोर्स कर्मियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार चेतावनी के बावजूद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

भट्टी ने कहा कि होशियारपुर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब धीरे-धीरे पूरे पंजाब में फैलने वाला है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मी पिछले 10 से 20 वर्षों से सरकार का काम कर रहे हैं, लेकिन जब अधिकारों की बात आती है, तो सरकार टालमटोल का रवैया अपनाती है। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान राजा हंस, सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार लड्डू, उपाध्यक्ष अरुण आदिया, आउटसोर्स यूनियन के प्रधान राकेश सिद्धू, उपाध्यक्ष अनिल गिल, महासचिव निशांत कैंथ, उपचेयरमैन सुरिंदरपाल बिट्टू, संयुक्त सचिव गगनदीप, इंद्रपाल, सुमित शर्मा व करनवीर सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

टाप न्यूज

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software