सेवानिवृत्त डिप्टी मास मीडिया अधिकारी डॉ. तृप्ता देवी को स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित

By Rajbir
On

समारोह में सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी उपस्थित रहे।

 

होशियारपुर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर में  डिप्टी मास मीडिया अधिकारी डॉ. तृप्ता देवी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी उपस्थित रहे।

डॉ. तृप्ता देवी ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया और जन सूचना के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने अक्टूबर 1985 में एएनएम के रूप में आदमपुर ब्लॉक (जिला जालंधर) से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। 1990 में तबादला होशियारपुर के असलमाबाद हुआ, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए, एमए और फिर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

डॉ. तृप्ता देवी ने 26 वर्ष सिविल डिस्पेंसरी असलमाबाद में सेवाएं दीं। 2016 में एलएचवी पद पर पदोन्नत होकर ब्लॉक पलड़ी में नियुक्त हुईं। पांच वर्षों की सेवा के उपरांत 2021 में वे डिप्टी मास मीडिया अधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं।

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने उनके कार्य, समर्पण और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने सम्मान में आयोजित समारोह में डॉ. तृप्ता देवी ने भावुक होकर अपने सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया और कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भावना की सराहना की।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

टाप न्यूज

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

फिल्मी डेस्क     मुंबई। करिश्मा कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
शादी के मंडप में अचानक बेहोश हुईं नीतू कपूर, अफरा-तफरी का माहौल—करिश्मा कपूर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software