राजा वडिंग अधूरे होमवर्क के साथ होशियारपुर पहुंचे, संघ पर दिए बयान अस्वीकार्य और तथ्यहीन – मीनू सेठी

पंजाब भाजपा सचिव ने कहा – कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली खुद एक हास्यास्पद प्रयास

By Rajbir
On

 

होशियारपुर । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के होशियारपुर दौरे को लेकर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाब भाजपा सचिव मीनू सेठी ने कहा कि राजा वडिंग ने संघ और भाजपा के खिलाफ जो बयान दिए हैं, वे पूरी तरह से तथ्यहीन और अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा कि वडिंग का संघ को नारी विरोधी कहना उनके अधूरे होमवर्क को दर्शाता है। मीनू सेठी ने बताया कि राष्ट्रीय सेविका समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, शिक्षा भारती, हरियावल पंजाब, विरसा संभाल मंच जैसे संघ से जुड़े संगठन महिलाओं की भागीदारी और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर में संघ से जुड़े सात सौ से अधिक सर्वहितकारी स्कूल चल रहे हैं, जिनमें अस्सी प्रतिशत से अधिक महिलाएं अध्यापन कार्य कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे संगठन को नारी विरोधी कहा जा सकता है?

राजा वडिंग द्वारा 'गुलामी और गरीबी से मुक्ति' की बात पर भी उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 से अधिक वर्षों तक शासन किया, पंजाब में भी 2002 से 2007 और 2017 से 2022 तक सत्ता में रही। यदि इतने लंबे शासन के बाद भी वे गुलामी और गरीबी से मुक्ति की बात कर रहे हैं तो यह कांग्रेस की असफल नीतियों का प्रमाण है।

मीनू सेठी ने कहा कि 'संविधान बचाओ रैली' करने वाली कांग्रेस को पहले अपना इतिहास देखना चाहिए। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी संविधान का सबसे बड़ा उल्लंघन थी। 1984 में सिख विरोधी दंगों के बाद राजीव गांधी द्वारा दिया गया बयान — "जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो ज़मीन हिलती है" — क्या संविधान के अनुरूप था?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब तक 80 से अधिक बार संविधान में मनमाफिक संशोधन किए हैं, यहां तक कि संविधान की प्रस्तावना तक को बदला गया है।

मीनू सेठी ने तंज कसते हुए कहा कि राजा वडिंग को मंच पर मनमर्जी की बातें करने की बजाय तथ्यों की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए छटपटा रही है, लेकिन इससे उसे कोई लाभ नहीं होने वाला।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

टाप न्यूज

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

   होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन, ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल डिजाइन द्वारा ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन किया...
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस  
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘फैशनिस्टा-2026’ का भव्य आयोजन

CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक, कृष्ण भक्त आहत

   International Desk: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों की आस्था के केंद्र Banke Bihari Temple को लेकर एक बार फिर विवाद...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
CM योगी के दौरे से पहले बवालः पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी व परिवार बनाए बंधक,  कृष्ण भक्त आहत

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

नेशनल डेस्क ।  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध  बांके बिहारी मंदिर  (Banke Bihari Temple) में दर्शन व्यवस्था को लेकर नया विवाद...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था पर बवाल, जजमानों के दर्शन रोकने पर भड़का गोस्वामी समाज

जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

      इंटरनेशनल डेस्क  ।  ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई लंबे समय तक सार्वजनिक मंचों पर अपना दाहिना हाथ छिपाकर...
स्पेशल खबरें 
जानिए! क्यों ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अपना दाहिना हाथ छिपाकर रखते थे

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software