बाल विवाह रोकथाम को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार : करमजीत कौर

By Rajbir
On

जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर । पंजाब में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोकथाम को लेकर सरकार पूरी संजीदगी और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने इस दिशा में सरकार की सक्रियता और रणनीतियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर का आभार प्रकट किया है।

करमजीत कौर ने बताया कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक विभाग की ओर से 42 बाल विवाहों को समय रहते रोका गया, जबकि जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच 16 अन्य मामलों में भी त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को समय से पहले विवाह बंधन में बंधने से बचाया गया। इस प्रकार बीते 15 महीनों में कुल 58 बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रोका गया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासनिक कदमों के कारण नहीं, बल्कि जागरूकता अभियानों, पंचायतों, स्कूलों और आंगनवाड़ी वर्करों की सक्रिय भागीदारी के चलते संभव हो सकी है। उन्होंने ज़िला स्तर पर इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार का यह प्रयास बालकों को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य देने की दिशा में एक ठोस कदम है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मील का पत्थर बन सकता है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software