रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

On

होशियारपुर – रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत कौर को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जूनियर कुरश साउथ एशिया इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और डॉ. चंद्र मोहन (कार्यकारी कुलपति, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) ने विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखते हुए स्कूल ने उनकी 100 प्रतिशत फीस माफ की है।

प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य पढ़ाई और खेल, दोनों में छात्रों की प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

 समारोह में छात्रों के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

टाप न्यूज

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software