रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित

On

होशियारपुर। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA), होशियारपुर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन और डीन डॉ. रंगनाथ सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के साथ हुई।

इस अवसर पर माननीय नीरज गोयल, सीजेएम एवं सचिव, DLSA ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उन्हें संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए संविधान संबंधी क्विज़ का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी छात्रों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग प्रभारी  डॉ. प्रियंका पुरी ने सभी अतिथियों का  धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ के सभी अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। 

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

टाप न्यूज

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software