आतिशी के बयान से सिख समाज की भावनाओं पर सीधा हमला

- AAP की सिख-विरोधी सोच हुई उजागर : तीक्ष्ण सूद

On

होशियारपुर . 
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को सिख समाज और देश की आस्था पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सिख-विरोधी मानसिकता अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर कोई सामान्य व्यक्तित्व नहीं थे। उन्होंने धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसकी मिसाल विश्व इतिहास में कहीं नहीं मिलती। ऐसे महान बलिदानी पर अनर्गल टिप्पणी करना केवल अज्ञानता नहीं, बल्कि सुनियोजित मानसिक विकृति का परिचायक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता पहले राम मंदिर का विरोध करते रहे, फिर सनातन पर चोट करते रहे और अब सिख गुरुओं को निशाना बना रहे हैं। आतिशी का बयान उसी जहरीली सोच की अगली कड़ी है, जिसने देश की धार्मिक एकता को बार-बार चोट पहुंचाई है।

इस मौके पर उपस्थित पूर्व मेयर शिव सूद और यशपाल शर्मा ने कहा कि आतिशी के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी को न सिख इतिहास की समझ है और न ही देश की आस्थाओं का सम्मान। ऐसी पार्टी को पंजाब और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बयान गुरु तेग बहादुर की घोर बेअदबी है और दिल्ली सरकार को चाहिए कि आतिशी के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई तो इसका करारा जवाब जनता देगी।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

टाप न्यूज

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software