रयात-बाहरा में ‘अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का  आयोजन

डॉ. चंद्र  मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधन, अफ्रीकी प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव

On

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अफ्रीका के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा  लिया और नेतृत्व, शिक्षा, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा किए।

 

होशियारपुर : रयात-बाहरा एजुकेशन सिटी  में  “अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स - मीट एंड ग्रीट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अफ्रीका के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा  लिया और नेतृत्व, शिक्षा, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र  मोहन रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत और अफ्रीका के बीच मजबूत होते संबंधों की सराहना करते हुए वैश्विक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख अफ्रीकी प्रतिनिधियों में लेसमार गर्बर याकूबू हाजारा जिब्रिल , रोमेल सोनी याकूबू, अल्फ्रेड टी. मूर जूनियर, नोमगुगु गुमेडे सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

कार्यक्रम में अफ्रीका के लगभग 100 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक लोक नृत्य और गीत पेश किये , जिसे उपस्थित गणमान्य ने खूब सराहा। इस मौके डॉ कुलदीप वालिया ने रयात बाहरा ग्रुप बारे अफ्रीकी प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी।  

पूरे कार्यक्रम का सफल को-ऑर्डिनेट हरिंदर जसवाल और हरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस मौके हरिंदर जस्वाल ने कहा कि रयात-बाहरा ग्रुप  ने इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर साझेदारी, सांस्कृतिक एकता और नेतृत्व विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। इस मौके डॉ मनिंदर ग्रोेवर गुरप्रीत बेदी , मनमीत बैंस , कुलदीप राणा मौजूद थे

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software