"ब्लैक टैक्स से, रेड क्राइम से, पिंक ड्रग्स से—जानिए मनी के इन तीन रंगों का सच!"

By Rajbir
On

नेशनल डेस्क । नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी कमाई को लेकर अक्सर ‘ब्लैक मनी’ का ज़िक्र होता है, लेकिन क्या आपने कभी 'रेड मनी' और 'पिंक मनी' के बारे में सुना है? ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पूर्व प्रमुख करनाल सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इन तीनों प्रकार की मनी के बीच का अंतर स्पष्ट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

करनाल सिंह ने बताया, "ब्लैक मनी टैक्स चोरी से जुड़ी होती है, रेड मनी का संबंध संगठित अपराध, फिरौती, हथियारों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों से होता है, जबकि पिंक मनी नशे के कारोबार यानी ड्रग्स से कमाई गई अवैध रकम को कहा जाता है।"

उन्होंने यह भी कहा, "ईडी का काम सीधे तौर पर ब्लैक मनी की जांच करना नहीं है, बल्कि रेड और पिंक मनी जैसी आपराधिक कमाई को रोकना और जांच करना है, जो मनी लॉन्ड्रिंग कानून के दायरे में आती हैं।"

इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि अवैध पैसों की दुनिया सिर्फ 'ब्लैक' तक सीमित नहीं, बल्कि इसके और भी ‘रंगीन’ रूप हैं, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को गहरा खतरा है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

टाप न्यूज

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 
स्पेशल खबरें  राजनीति   नई दिल्ली  
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्वास्थ्य 
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

नेशनल डेस्क।  प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
स्पेशल खबरें 
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software