वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 42 मुस्लिम छात्रों के चयन पर विवाद भड़का

-कॉलेज ने कहा—“धर्म नहीं, सिर्फ़ मेरिट चलती है”

On

इसी बीच कॉलेज प्रशासन सामने आया और पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा—
“यहाँ धर्म नहीं, सिर्फ़ मेरिट चलती है। किसी भी समुदाय को विशेष आरक्षण नहीं दिया जाता।”

 नेशनल डेस्क  .
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज इस समय एक बड़े विवाद के केंद्र में है। इस साल एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 42 मुस्लिम छात्र पास हुए हैं, जबकि ग़ैर-मुस्लिम छात्रों में सिर्फ़ 8 उम्मीदवार ही सफल हो पाए। यह परीक्षा जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ़ प्रोफ़ेशनल एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन के तहत आयोजित की गई थी।

जैसे ही मेरिट लिस्ट सार्वजनिक हुई, कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि माता वैष्णो देवी से जुड़े मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्रों को दाखिला नहीं मिलना चाहिए। देखते-देखते मामला गरमाने लगा और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज़ हो गई।

इसी बीच कॉलेज प्रशासन सामने आया और पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा—
“यहाँ धर्म नहीं, सिर्फ़ मेरिट चलती है। किसी भी समुदाय को विशेष आरक्षण नहीं दिया जाता।”

कॉलेज ने जोर देकर बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नियमों के अनुसार, और योग्यता आधारित है। चयन सूची बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के तहत बनाई गई है, जिसमें किसी तरह का भेदभाव संभव ही नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और संस्थान की निष्पक्ष प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखें।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

टाप न्यूज

कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर मचा घमासान 
स्पेशल खबरें  राजनीति   नई दिल्ली  
कंगना का ‘ज्ञान’ फिर सुर्खियों में! जानिए इस बार क्या कह गईं

उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

68 साल से चिकित्सा सेवा दे रहीं डॉ. सूरी श्रीमाथी, आज भी जरूरत पड़ने पर करती हैं सर्जरी
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   स्वास्थ्य 
उम्र 92 साल... हाथ में स्टेथोस्कोप और मरीजों की सेवा का जुनून आज भी बरकरार

पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

नेशनल डेस्क।  प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम...
स्पेशल खबरें 
पेपर लीक पर अब होगी कड़ी सजा, 5 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा- ‘उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए माफी मांगी’
स्पेशल खबरें  युवा / करियर / कैंपस   क्राइम  
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software