‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं’– सुसाइड नोट ने उजागर किया ग्रेटर नोएडा वेस्ट का दर्दनाक मामला

On

नेशनल डेस्क . 
ग्रेटर नोएडा
: ऐस सिटी सोसाइटी शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठी जब 13वीं मंजिल से एक मां और उसका 11 वर्षीय बेटा नीचे कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई। घटना ने पूरे सोसाइटी परिसर को सदमे में डाल दिया।

सुबह 9 बजे ली दवा, फिर उठाया खौफनाक कदम
पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले सुबह करीब 9 बजे पति दर्पण चावला ने पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा। साक्षी ने बेटे को दवा दी और बालकनी में टहलने लगी। कुछ ही देर बाद उन्होंने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पड़ोसियों ने बताया– अक्सर कहती थी ‘मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल है’
सोसाइटी के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि साक्षी लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। वह कई बार आसपास के लोगों से कहती थीं कि उनकी जिंदगी बेहद कठिन हो गई है। उनके बेटे दक्ष की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण वह लगातार परेशान रहती थीं।

सुसाइड नोट में पति के नाम लिखा – ‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं’
मृतका के फ्लैट से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें साक्षी ने अपने पति दर्पण चावला के नाम लिखा, "हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।" इस पत्र के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है।

बेटे की बीमारी बनी बड़ी वजह
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। वह स्कूल नहीं जाता था और दवाइयों पर ही निर्भर था। बेटे की बीमारी और इलाज में कोई सुधार न होने से साक्षी लगातार मानसिक दबाव झेल रही थीं।

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मां-बेटे की मौत आत्महत्या का मामला लग रही है। मौके से मिला सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स को भेजा गया है और परिजनों व सोसाइटी के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि कहीं इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

मूल रूप से उत्तराखंड का है परिवार
साक्षी चावला हाउसवाइफ थीं जबकि उनके पति दर्पण चावला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर E-1309 में रह रहा था।

घटना के बाद पूरे सोसाइटी में मातम का माहौल है और लोग अब तक हैरान हैं कि आखिर साक्षी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

टाप न्यूज

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

      नेशनल डेस्क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (TVK) की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष और मशहूर ऐक्टर विजय...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
108 सीटों के साथ सत्ता की दहलीज पर TVK, विजय का दमदार संदेश—“जनता ने लिखी नई कहानी”

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software