कपूरथला में सरेआम सनसनीखेज वारदात, महिला की गोली मारकर हत्या

On

पंजाब डेस्क।

— कपूरथला में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां के सीनपुरा मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हेमप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो करीब एक माह पहले ही कनाडा से वापस लौटी थीं। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना सैलून शुरू किया था।

जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई। दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि जब हेमप्रीत कौर घर में अकेली थीं, तभी एक हमलावर घर के भीतर घुसा और उन पर करीब चार राउंड फायरिंग की। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने हमलावर को रोकने के लिए घर का गेट बंद करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हेमप्रीत कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था। उनका पति और बेटा फिलहाल विदेश में ही रहते हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Edited By: Harpreet Singh

खबरें और भी हैं

इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

टाप न्यूज

इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

कैलिफोर्निया में 12 एकड़ में फैला है टोनी वू का लग्जरी विला, निजी गोल्फ कोर्स से लेकर विशाल समुद्री अक्वेरियम...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  जनगाथा विशेष  
इंजीनियर ने अमेरिका में खरीदा ₹670 करोड़ का आलीशान घर, सिर्फ 6 साल की नौकरी में बनाया करोड़ों का साम्राज्य!

प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
प्रवीण सैनी बने होशियारपुर के मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची बने डिप्टी मेयर

होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कुल्लू के कसोल क्षेत्र में खोजी दुर्लभ प्रजाति, इंडियन...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
होशियारपुर के प्रोफेसर की बड़ी खोज! 150 साल बाद हिमाचल के जंगलों में मिली दुर्लभ वनस्पति

नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

केंद्र ने पंजाब में पांच विशेष NDPS अदालतें बनाने का दिया सुझाव, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन और संगरूर में कोर्ट...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   क्राइम  
नशे पर वार तो खूब हुआ, अब 60 हजार NDPS केसों का हिसाब कौन करेगा ?

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software