क्रिप्टो की दुनिया में बड़ा झटका: CoinDCX से हैकर्स ले उड़े ₹380 करोड़

On

न्यूज डेस्क । मुंबई। भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinDCX एक बड़े साइबर अटैक की चपेट में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकर्स ने कंपनी के एक वॉलेट से लगभग 44 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹380 करोड़ की डिजिटल करेंसी चुरा ली है। यह अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टो चोरी का मामला बताया जा रहा है।

CoinDCX के सह-संस्थापक नीरज खंडेलवाल ने पुष्टि की है कि कंपनी इस नुकसान की भरपाई खुद करेगी और ग्राहकों के फंड्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि साइबर हमले की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

मुंबई बेस्ड यह कंपनी भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसके 1.9 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूज़र्स हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्रिप्टो सेक्टर में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

टाप न्यूज

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software