महाराष्ट्र: महिला अधिकारी को धमकी देने के आरोप में उपमुख्यमंत्री अजित पवार घिरे, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

On

नेशनल डेस्क। 

सोलापुर – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं। वीडियो में वे सोलापुर ज़िले में अवैध मुर्रम खुदाई रोकने गईं महिला IPS अधिकारी अंजना (अंजली) कृष्णा को फोन पर फटकार लगाते और कार्रवाई रोकने के निर्देश देते सुनाई देते हैं।

वीडियो में पवार कहते हैं – “इतना डेरिंग हुआ है क्या? मैं Deputy Chief Minister बोल रहा हूँ, कार्रवाई रोको,” और “मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा” जैसे शब्द भी सुनाई देते हैं। इस कॉल के बाद अधिकारी ने कार्रवाई जारी रखी, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक भूचाल आ गया।

विपक्षी दलों ने पवार पर प्रशासनिक कार्रवाई में हस्तक्षेप और महिला अधिकारी का अपमान करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं – “क्या प्रधानमंत्री इस बेटी के अपमान पर कुछ कहेंगे?”

वहीं, एनसीपी (अजित पवार गुट) ने सफाई दी है कि उनका मक़सद सिर्फ विवाद शांत करना था, कार्रवाई रोकना नहीं।

यह मामला अब “राजनीतिक दादागिरी बनाम प्रशासनिक निष्पक्षता” के बहस का केंद्र बन गया है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

टाप न्यूज

“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

नेशनल डेस्क : ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा ने...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
“मुकेश अंबानी ने Zee को हथियाने की कोशिश की, मुझे कर्ज चुकाने से रोका”: सुभाष चंद्रा का बड़ा आरोप

चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

नेशनल डेस्क । न्यायपालिका से जुड़ा एक असामान्य मामला सामने आया है। एक जज ने अपने ही हाईकोर्ट के कार्यवाहक...
स्पेशल खबरें  नई दिल्ली  
चीफ जस्टिस की कुर्सी पर सवाल, शिकायत लेकर CJI तक पहुंचे जज साहब!

62 हजार गुरुजी फेल ! अब 2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

   नेशनल डेस्क । बच्चों को पढ़ाने वाले हजारों गुरुजी अब खुद किताबें लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। यूपी TET-2026...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष   नई दिल्ली  
62 हजार गुरुजी फेल ! अब  2028 तक ‘पढ़ो-पढ़ाओ’, नहीं तो नौकरी को कहो टाटा-बाय-बाय

मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल डेस्क । सोशल  मीडिया पर गलत पहचान का एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मलेशिया में रहने वाली...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब दोनों ने दी प्रतिक्रिया

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software