मास्टरशेफ इंडिया के नए सीज़न को शिल्पा शेट्टी ने बताया ‘नए इंडिया का रंग’

On

Filmi Desk :
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में MasterChef India के सेट पर पहुंचकर आगामी सीज़न को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। सॉफ्ट पिंक आउटफिट में सादगी और खूबसूरती का संगम पेश करती शिल्पा शेट्टी ने शो के माहौल को और भी खास बना दिया।

सेट पर मीडिया से बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बहुत एक्साइटेड हूं।” नए सीज़न को लेकर उन्होंने कहा, “इस बार MasterChef India में दिखेगा नए इंडिया का रंग और ढंग। आ रही हैं जोड़ियां और हर प्लेट में होगा इंडिया।” उनके शब्द इस सीज़न की थीम—एकता, साझेदारी और भारतीय पहचान—को बखूबी दर्शाते हैं।

इस बार MasterChef India एक अनोखे ‘जोड़़ी फॉर्मेट’ में नजर आएगा, जहां प्रतियोगी मां-बेटी, भाई-बहन जैसी जोड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे। ‘देश अब फ्रंट फुट पर चल रहा है’ की भावना के साथ यह सीज़न साझेदारी, प्रगति और आत्मगौरव का उत्सव मनाएगा।

शो में जज के रूप में रणवीर बरार, कुणाल कपूर और विकास खन्ना एक बार फिर प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में अपनी मौजूदगी के दौरान रणवीर बरार ने भी इस नए फॉर्मेट की जानकारी साझा करते हुए कहा, “MasterChef India पहली बार जौड़ी के रूप में आ रहा है। इस बार एक नहीं, दो MasterChef होंगे।”

MasterChef India का नया सीज़न 5 जनवरी से, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, Sony Entertainment Television और Sony Liv पर प्रसारित होगा।

Edited By: Rajinder Maddy

खबरें और भी हैं

    सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

टाप न्यूज

सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

   नेशनल डेस्क । फ़िल्मी जगत ।  हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र...
स्पेशल खबरें  बालीवुड 
    सिनेमा का दमदार चेहरा हमेशा के लिए खामोश, नाना पाटेकर नहीं रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

  पंजाब डेस्क  चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मिली रिपोर्ट के...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 8 ठिकानों पर छापेमारी

तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

पंजाब डेस्क ।  पंजाब के तरनतारन जिले के गांव तूत के आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
तरनतारन में दिनदहाड़े कत्ल! AAP सरपंच अश्वनी देवगन को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

   चंडीगढ़ / तेजपाल : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के...
स्पेशल खबरें  जनगाथा विशेष  
CM मान के OSD पर CBI जांच का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software