रयात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया

By Rajbir
On

  इस मौके कैंपस डायरेक्टर डॉ चंद्र मोहन ने कहा कि  “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जो संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है।

होशियारपुर : रयात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया। यह आयोजन कॉलेज की योग एवं वेलनेस सेल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. मनिंदर सिंह ग्रोवर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने इस वर्ष की थीम “योग संगम” पर प्रकाश डालते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती, बल्कि मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का भी प्रभावी साधन है।                                               इस मौके कैंपस डायरेक्टर डॉ चंद्र मोहन ने कहा कि   “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जो संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। रयात बाहरा ग्रुप  शिक्षा के साथ-साथ छात्रों और स्टाफ के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों से हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।”

इस अवसर पर  योग माहिरों  द्वारा योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और शवासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया, जिसे सभी ने पूरे उत्साह से अपनाया।

कार्यक्रम का समापन आयोजक समिति द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के अलावा डॉ. दीपिंदर कौर, संतोष रानी, सागर और मनोज भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

टाप न्यूज

“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

छापेमारी का असर या सियासी इशारा? बड़े नेताओं के रुख बदलने से गरमाई राजनीति
स्पेशल खबरें  देश विदेश  राजनीति  
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”

मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

नेशनल डेस्क।   केरल के कन्नूर जिले में एक दलित मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
मां के इलाज का कर्ज बना मौत की वजह, लोन ऐप के दबाव में छात्र ने गंवाई जान

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software