- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- स्मृति मांधना ने रचा इतिहास, 4,000 टी20 इंटरनेशनल रन का कीर्तिमान
स्मृति मांधना ने रचा इतिहास, 4,000 टी20 इंटरनेशनल रन का कीर्तिमान
स्पोर्ट्स डेस्क।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मांधना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मृति टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट का मान अंतरराष्ट्रीय मंच पर और ऊंचा किया है।
स्मृति मांधना विश्व स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले न्यूज़ीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूज़ी बेट्स टी20 इंटरनैशनल में 4,000 रन का आंकड़ा छू चुकी हैं। स्मृति ने यह मुकाम 3,227 गेंदों में हासिल किया, जो उनकी निरंतरता, तकनीक और आक्रामक बल्लेबाज़ी को दर्शाता है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि स्मृति मांधना की यह उपलब्धि न सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।

