भीड़ ने लिया भयानक मोड़: विजय रैली में मासूमों और महिलाओं समेत 31 की जान गई

- मुख्यमंत्री ने मुआवज़े की घोषणा की

On

नेशनल डेस्क ।

करूर (तमिलनाडु) – शनिवार शाम को तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और नेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में कम-से-कम 31 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बताया कि 40 से अधिक लोग घायल हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

रैली स्थल पर अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोग बेहोश हो गए और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया और राहत कार्य जारी है।

घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अधिकारियों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए ₹5 लाख का मुआवज़ा और घायलों के इलाज के लिए ₹1 लाख की सहायता राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "तमिलनाडु के करूर में रैली के दौरान मची भगदड़ अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रैली आयोजकों से बेहतर भीड़ प्रबंधन की अपील की है।

Edited By: Jagdeep

खबरें और भी हैं

🚨 CBI का एक्शन! पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

टाप न्यूज

🚨 CBI का एक्शन! पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

होशियारपुर।    – पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) नेसूत्रों...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
🚨 CBI का एक्शन! पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

🎬 अशोक कुमार: लैब असिस्टेंट से बने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार

अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। उनके पिता कुंजीलाल गांगुली पेशे से वकील थे
स्पेशल खबरें  बालीवुड  जनगाथा विशेष  
🎬 अशोक कुमार: लैब असिस्टेंट से बने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार

अमेरिका में भारतीय मूल के विशेषज्ञ गिरफ्तार, रक्षा संबंधी जानकारी रखने के आरोप

64 वर्षीय टेलिस वियना, वर्जीनिया के निवासी हैं और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से अनुभव रखते...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
अमेरिका में भारतीय मूल के विशेषज्ञ गिरफ्तार, रक्षा संबंधी जानकारी रखने के आरोप

हरियाणा में पुलिसकर्मियों की आत्महत्याओं में चौंकाने वाली समानताएँ

नेशनल डेस्क .  चंडीगढ़ — हरियाणा में हाल के दिनों में दो पुलिसकर्मियों की आत्महत्याओं ने पूरे राज्य में चिंता...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
हरियाणा में पुलिसकर्मियों की आत्महत्याओं में चौंकाने वाली समानताएँ

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software