तनाव, नींद की कमी और जंक फूड बना रहे महिलाओं को वक्त से पहले बूढ़ा – जानें डॉक्टर की चेतावनी

By Rajbir
On

स्वास्थ डेस्क। होशियारपुर।ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ खास जीवनशैली संबंधी आदतें महिलाओं को समय से पहले उम्रदराज़ बना रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तनाव में रहना, देर रात तक जागना, अत्यधिक जंक फूड खाना, सनस्क्रीन का उपयोग न करना और धूम्रपान व शराब का सेवन — ये सभी आदतें महिलाओं की त्वचा और सेहत को तेजी से प्रभावित करती हैं।

डॉ. वोरा के अनुसार, ये आदतें न केवल झुर्रियों और थकी हुई त्वचा का कारण बनती हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और हरी सब्ज़ियों को नियमित आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।”

उन्होंने यह भी चेताया कि अगर समय रहते जीवनशैली में बदलाव नहीं किया गया, तो यह न केवल उम्र से पहले बुज़ुर्ग दिखने का कारण बन सकता है, बल्कि गंभीर बीमारियों का भी जोखिम बढ़ा सकता है।

डॉ. वोरा ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करें।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

टाप न्यूज

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software