- Hindi News
- पंजाब
- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी – निपुण शर्मा
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी – निपुण शर्मा
मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
On
भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव मीनू सेठी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
होशियारपुर (23 जून) भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें प्रदेश सचिव मीनू सेठी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने निडर होकर पंडित नेहरू की नीतियों का विरोध किया और वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी। उनका यह विचार आज भी भाजपा की प्रेरणा है। धारा 370 को हटाकर और राम मंदिर का पुनर्निर्माण कर प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सपनों को साकार किया है। उन्होंने हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए इसे भारत की सैन्य शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। साथ ही, दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को भाजपा की नीति की आत्मा बताया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके बलिदान को मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का चिंतन सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं था, बल्कि शिक्षा, भाषा, लघु उद्योग और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर भी उनका दृष्टिकोण अद्वितीय था।
भाजपा जिला अध्यक्ष शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे।
उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में बढ़ते भारत को उनके विचार निरंतर प्रेरणा देते हैं।
डॉ. मुखर्जी भारतीय विचारधारा के ध्वजवाहक थे। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया, जो 2019 में धारा 370 हटाकर साकार हुआ। आज कश्मीर विकास के रास्ते पर है, और यह डॉ. मुखर्जी के बलिदान की वजह से संभव हो पाया।
इस मौके बिंदुसार शुक्ला,जिंदू सैनी,अश्वनी ओहरी, सुधीर शर्मा,अंकुश वालिया, एडवोकेट मुनीश रल्हन,बिंदु सूद,पल्ववी वशिष्ठ, गुरमिंदर कौर,रजनी सैनी,ममता, महिंदरपाल सैनी,प्रेम बजाज,वरुण पंडित,अरुण जैन, कुर्बान,अशोक कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Edited By: Rajinder Maddy
खबरें और भी हैं
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में
By Harpreet Singh
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार
By Harpreet Singh
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला
By Harpreet Singh
“सियासी डर या डील? AAP से BJP तक का सफर सवालों के घेरे में”
By Harpreet Singh
टाप न्यूज
सड़क पर संग्राम ! CJP-सरकार आमने-सामने, 170 से ज्यादा घायल और 5 FIR दर्ज
Published On
By Jagdeep
National desk CJP के प्रदर्शन को लेकर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव अब और बढ़ता दिखाई दे रहा है।...
RBI के प्रमुख को ‘चेयरमैन’ नहीं, ‘गवर्नर’ क्यों कहते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह
Published On
By Jagdeep
नेशनल डेस्क । भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI देश की मौद्रिक और बैंकिंग व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण संस्थान है। दरअसल,...
कंबल, चादर और तकिए की चोरी से रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा का चूना! आखिर किस डिवीजन में सबसे ज्यादा गायब हुआ सामान?
Published On
By Jagdeep
जनगाथा टाइम्स विशेष रिपोर्ट । भारतीय रेलवे की एसी कोचों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिए जाने वाले कंबल,...
'सतलुज' से इतनी घबराहट क्यों? OTT से हटी फिल्म पर बोले दिलजीत- पहले से था अंदेशा
Published On
By Harpreet Singh
एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद...
बिजनेस
30 Jan 2026 12:40:16
नेशनल डेस्क . नई दिल्ली— हर साल बजट पेश होते ही देश की निगाहें वित्त मंत्री पर टिक जाती

