सुखबीर बादल का भरोसेमंद चेहरा: लाली बाजवा बने होशियारपुर के जिला शहरी प्रधान

सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता, लाली बाजवा ने निष्ठा से कार्य करने का दिया भरोसा

By Rajbir
On

होशियारपुर : शिरोमणि अकाली दल द्वारा पूरे पंजाब में जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए नई नियुक्तियों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल और पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर जतिंदर सिंह लाली बाजवा पर विश्वास जताते हुए उन्हें होशियारपुर जिले का शहरी जिला प्रधान नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज की अगुवाई में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लाली बाजवा को फूलों और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मज़बूत कदम बताया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही लाली बाजवा को पार्टी की वर्किंग कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को और बल मिला है।

इस अवसर पर एडवोकेट भारद्वाज ने कहा, "यह नियुक्ति दर्शाती है कि पार्टी नेतृत्व अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और ज़िम्मेदारी देना जानता है। हम इसके लिए सरदार सुखबीर सिंह बादल और पार्टी हाईकमान के आभारी हैं।"

वहीं, वरिष्ठ अकाली नेता सतपाल सिंह भुल्लाणा, अमरजीत सिंह, रियार और अन्य टकसाली नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लाली बाजवा के साथ मिलकर पार्टी को "ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ" (चढ़दी कला – उत्कर्ष) की ओर ले जाने का संकल्प दोहराया।

लाली बाजवा ने अपने संबोधन में कहा, "पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य शिरोमणि अकाली दल को शहर और ज़िले के हर कोने में और अधिक मज़बूत बनाना है।"

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण था कि पार्टी में एकजुटता और नए जोश के साथ आगे बढ़ने की तैयारी पूरी है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software