"मरणोपरांत अंगदान को मिले पहचान, स्वतंत्रता दिवस पर हो सम्मान"

By Rajbir
On

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर एक महत्वपूर्ण पहल की। खन्ना ने आग्रह किया कि मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर पंजाब में भी मरणोपरांत अंगदान करने वाले दानवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाए।

उन्होंने कहा कि अंगदान करने वाले दानवीर मरणोपरांत भी किसी को जीवनदान देते हैं, जो निस्संदेह सबसे बड़ा दान है। खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए बताया कि इससे ना केवल अंगदानियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और सहानुभूति का सकारात्मक संदेश भी गूंजेगा।

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि पंजाब में भी इस तरह की योजना अपनाई जाए ताकि अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और अधिक लोग इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित हों। खन्ना की यह अपील सामाजिक स्तर पर सराहनीय प्रयास माना जा रहा है, जो अंगदान जैसी महत्वपूर्ण पहल को नई दिशा और पहचान दे सकती है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

टाप न्यूज

आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

नेशनल डेस्क ।  ओडिशा के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी आराधना दास के खिलाफ एक...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
आईएएस अधिकारी पर ₹95 लाख की ठगी के आरोप, पीड़ित ने दी जान से मारने की धमकी की शिकायत

चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

कपूरथला में एक ही परिवार के पांच युवकों की नशे से मौत, सिस्टम और समाज पर उठे गंभीर सवाल
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष   क्राइम  
चिट्टे ने छीने पांच बेटे, मां का दर्द बना पंजाब के नशे के संकट की भयावह तस्वीर

बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

   नेशनल डेस्क । मथुराः  दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बांके बिहारी मंदिर इन दिनों बड़े विवाद...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
बांके बिहारी मंदिर विवादः पुलिस व प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश !” “पहले बदनामी...फिर कब्जा

हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

नेशनल डेस्क ।  तमिलनाडु के थूथुकुडी में वर्ष 2020 में हुए चर्चित पिता-पुत्र हिरासत मौत मामले में बड़ा फैसला सामने...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
हिरासत में मौत का इंसाफ: पिता-पुत्र केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software