नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर ज़ोर, डीसी ऑफिस में नशा मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित

By Rajbir
On

होशियारपुर : जिले में नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर समन्वित प्रयासों को तेज़ करने के लिए नशा मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक डीसी ऑफिस होशियारपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दोआबा कोऑर्डिनेटर नैयन छावड़ा ने की, जिसमें जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कोऑर्डिनेटर्स ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला वाईस को -ऑडिनेटर  डॉ. मुकेश कंडा ने कहा कि नशे की समस्या को केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के सहयोग से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मोर्चा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है और गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर सतवंत स्यान ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक संकट बन चुका है। उन्होंने युवाओं को इससे दूर रखने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में कुलविंदर कौर, चरणजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, कंचन दयोल, अमरजीत सिंह, केवल कृष्ण, मनप्रीत सिंह, हरिंदर कुमार, कैप्टन तरसेम सिंह, अर्जुन सिंह, बलकार सिंह, जरनैल सिंह, दयाल सिंह कालकट, परविंदर सिंह और कलविंदर ढिल्लो समेत मोर्चा के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

टाप न्यूज

कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

नेशनल डेस्क। कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार का कार्यकाल गंभीर आरोपों और विवादों के बीच...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
कागजों में कमाई, कुर्सी पर लाखों का मान, चेयरमैन के हिसाब ने बढ़ाई सवालों की तान

 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क।  फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स 
 41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा बरकरार, पुर्तगाल टीम में मिली जगह

हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

नौ महीनों से वेतन न मिलने का दावा, गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर कर्मचारी; यूनियन ने सरकार को...
स्पेशल खबरें  पंजाब   जनगाथा विशेष  
हाईकोर्ट में दो बार जीत के बाद भी एरियर का इंतजार, 425 एडेड स्कूलों के 1400 कर्मचारी वेतन संकट में

हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

   स्पोर्ट्स डेस्क । एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने...
स्पेशल खबरें  स्पोर्ट्स  क्रिकेट  
हौसले की उड़ान, शेफाली का तूफान! एशिया कप फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software