गौवंश हत्याकांड पर तीक्ष्ण सूद का हमला: सरकार की चुप्पी शर्मनाक

भाजपा नेताओं ने की CBI जांच की मांग, गौ सेवा में विफल रही आप सरकार

By Rajbir
On

होशियारपुर – फगवाड़ा में सामने आए हजारों गौवंश हत्याकांड को लेकर भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक जघन्य अपराध बताते हुए सरकार की चुप्पी को "अत्यंत शर्मनाक" करार दिया। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू और अश्वनी गेंद ने भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई।

श्री सूद ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि कुछ दिन पहले होशियारपुर के हरियाणा सीमा से सटे कस्बे में प्रशासन की लापरवाही के कारण करीब दो दर्जन गौवंश दुर्घटनावश मारे गए। इसके बावजूद सरकार ने ना तो किसी प्रकार की जांच करवाई और ना ही किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की।

उन्होंने फगवाड़ा में उजागर हुए गौ हत्याकांड को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश करार देते हुए कहा कि इसमें बड़े मवेशी तस्करों के साथ-साथ रोहिंग्या घुसपैठियों की संलिप्तता की भी आशंका है। उन्होंने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से करवाने की मांग की, ताकि दोषियों और उनके प्रभावशाली संरक्षकों को सामने लाकर सख्त सजा दी जा सके।

भाजपा नेता ने कहा, “गऊ माता की सेवा हमारे सभी धर्मग्रंथों का सार है। गऊ के बिना भारतीय सनातन संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती।” उन्होंने सरकार से अपील की कि वह गौवंश की हत्याओं को हल्के में ना ले और इस मुद्दे पर तुरंत ठोस कार्रवाई करे।

श्री सूद ने आरोप लगाया कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में गौ सेवा को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार इन योजनाओं को आगे बढ़ाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि गऊ सेस से एकत्रित की गई भारी-भरकम राशि को गौ सेवा में लगाने की बजाय अन्य कार्यों पर व्यर्थ खर्च किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो जनता में भारी रोष फैल सकता है।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

टाप न्यूज

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

होशियारपुर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के पदाधिकारियों ने प्रधान जे. बी. बहल और चेयरमैन एवं प्रमुख...
स्पेशल खबरें  होशियारपुर 
मानवता की मिसाल बना रोटरी आई बैंक, हजारों नेत्रहीनों को मिला उजाला

चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

होशियारपुर :  पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ   भाजपा नेता तीक्ष्ण  सूद  ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
चुनावों संहिता की धज्जियां उड़ाकर चुनाव जीतने के लिए हर संम्भव  हथकंडे अपना रहे है आप नेता - तीक्षण सूद

प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

नेशनल  डेस्क .  अहमदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने...
स्पेशल खबरें  देश विदेश  क्राइम  
प्यार, चोरी और धोखा : 1.6 करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागी महिला को प्रेमी ने ही लूटा

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software