भारतीय प्रतिभा की धाक: मेटा ने तृपित बंसल को ₹800 करोड़ में किया हायर

By Rajbir
On

 

नई दिल्ली – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में भारत की प्रतिभा ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआईटी कानपुर से पढ़े और ओपनएआई में रिसर्चर रह चुके तृपित बंसल को मेटा ने ₹800 करोड़ के मल्टी-ईयर पैकेज पर हायर किया है। वे अब मेटा की Superintelligence Labs में काम करेंगे, जो भविष्य की जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है।

तृपित बंसल की यह नियुक्ति उस समय सामने आई है जब मेटा, ओपनएआई और गूगल जैसी कंपनियों में एआई टैलेंट को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पहले ही दावा कर चुके हैं कि मेटा उनकी कंपनी के रिसर्चर्स को $100 मिलियन (लगभग ₹830 करोड़) तक का साइनिंग बोनस ऑफर कर रही है।

तृपित की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय टैलेंट अब एआई जैसी उन्नत टेक्नोलॉजी के वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। माना जा रहा है कि बंसल की नियुक्ति मेटा की रणनीतिक दिशा को और मजबूत बनाएगी, खासकर उस दौर में जब टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई के क्षेत्र में अगली बड़ी छलांग की तैयारी कर रही हैं।

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में

टाप न्यूज

पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में

पंजाब डेस्क।  पंजाब की राजनीति में कनाडाई NRI जगमन समरा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।...
स्पेशल खबरें  पंजाब   क्राइम  
पंजाब की सियासत में नया तूफान: जगमन समरा का नाम फिर विवादों में

राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल डेस्क।  अयोध्या/लखनऊ: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी...
स्पेशल खबरें  क्राइम  
राम मंदिर चंदा विवाद में बड़ा एक्शन: FIR में नामजद सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

जवाबों की जगह खामोशी: मोहन यादव की जमीन खरीद पर BJP का बचाव, सवाल अब भी कायम

भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़े जमीन खरीद मामले को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया...
स्पेशल खबरें  राजनीति  
जवाबों की जगह खामोशी: मोहन यादव की जमीन खरीद पर BJP का बचाव, सवाल अब भी कायम

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, किएर स्टार्मर ने छोड़ा प्रधानमंत्री पद

बिजनेस

Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software