गुजरात और पंजाब उपचुनाव में 'आप' की जीत से बढ़ा केजरीवाल का सियासी आत्मविश्वास

राज्यसभा भेजने की अटकलें तेज, लेकिन केजरीवाल ने किया इनकार

By Rajbir
On

लुधियाना पश्चिम से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण आशु को 10,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी, वहीं गुजरात की विसावदर सीट पर गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार को कड़े मुकाबले में हराया। यह दोहरी सफलता उस समय आई है जब AAP दिल्ली में राजनीतिक और कानूनी दबाव का सामना कर रही है।

 

 

नई दिल्ली/अहमदाबाद/लुधियाना  — आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना पश्चिम (पंजाब) और विसावदर (गुजरात) विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इन जीतों से पार्टी को न सिर्फ संगठनात्मक बल मिला है, बल्कि दिल्ली की चुनौतियों के बीच एक नया सियासी आत्मविश्वास भी लौटा है।

लुधियाना पश्चिम से AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण आशु को 10,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी, वहीं गुजरात की विसावदर सीट पर गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार को कड़े मुकाबले में हराया। यह दोहरी सफलता उस समय आई है जब AAP दिल्ली में राजनीतिक और कानूनी दबाव का सामना कर रही है।

इन चुनावी नतीजों के बाद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलें तेज हो गईं। माना जा रहा था कि संजीव अरोड़ा के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह खुद केजरीवाल जा सकते हैं, लेकिन केजरीवाल ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि वो राज्यसभा नहीं जा रहे।

उन्होंने कहा, “ये जीत जनता के विश्वास और हमारी ईमानदार राजनीति का परिणाम है। राज्यसभा के लिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति फैसला लेगी।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये जीतें AAP को पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में मजबूत आधार देने का संकेत हैं, जबकि दिल्ली में चल रहे राजनीतिक संकट से निपटने की क्षमता भी दर्शाती हैं।

(रिपोर्ट: जनगाथा टाइम्स न्यूज़ डेस्क)

Edited By: Rajbir

खबरें और भी हैं

बाल विवाह रोकथाम को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार : करमजीत कौर

टाप न्यूज

बाल विवाह रोकथाम को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार : करमजीत कौर

जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों की सराहना की
स्पेशल खबरें  पंजाब   राजनीति   होशियारपुर 
बाल विवाह रोकथाम को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार : करमजीत कौर

रिश्तों को गहराई देने वाला 15-15-15 मिनट रूल

   नई दिल्ली।  रिश्तों में मजबूती और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए डॉक्टर संकल्प जैन ने कपल्स को 15-15-15 मिनट...
स्पेशल खबरें  स्वास्थ्य 
रिश्तों को गहराई देने वाला 15-15-15 मिनट रूल

संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेता अपने इतिहास को भूल गए – निपुण शर्मा

   होशियारपुर : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेता अपने इतिहास को भूल गए – निपुण शर्मा

राजा वडिंग अधूरे होमवर्क के साथ होशियारपुर पहुंचे, संघ पर दिए बयान अस्वीकार्य और तथ्यहीन – मीनू सेठी

   होशियारपुर । पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के होशियारपुर दौरे को लेकर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया...
स्पेशल खबरें  राजनीति   होशियारपुर 
राजा वडिंग अधूरे होमवर्क के साथ होशियारपुर पहुंचे, संघ पर दिए बयान अस्वीकार्य और तथ्यहीन – मीनू सेठी

बिजनेस

2 जुलाई से आदमपुर से मुंबई के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, दोआबा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 2 जुलाई से आदमपुर से मुंबई के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट, दोआबा के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस सेवा से जालंधर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के इंडस्ट्री वर्ग, व्यापारियों और आम नागरिकों...
बिल गेट्स ने पहली बार लिनक्स निर्माता लिनुस टॉर्वाल्ड्स से की मुलाकात
Copyright (c) Jangatha Times All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software