- Hindi News
- स्वास्थ्य
- डिलीवरी से 17 घंटे पहले चला प्रेग्नेंसी का पता, महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
डिलीवरी से 17 घंटे पहले चला प्रेग्नेंसी का पता, महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

इंटेनेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की एक 20-वर्षीय महिला ने एक हैरान करने वाला अनुभव साझा किया है। महिला का कहना है कि उसे गर्भवती होने का पता डिलीवरी से महज़ 17 घंटे पहले ही चला, और इसके तुरंत बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
महिला ने बताया कि उसे लंबे समय से वज़न बढ़ने और थकान जैसी समस्याएं महसूस हो रही थीं, लेकिन उसने इसे तनाव और खानपान में गड़बड़ी का नतीजा समझा। हालात बिगड़ने पर जब उसने डॉक्टर से संपर्क किया, तब उसे अपनी गर्भावस्था का पता चला।
मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति को क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसमें महिलाओं को गर्भवती होने के लक्षण बहुत कम या बिल्कुल नहीं दिखाई देते, जिससे वे पूरी प्रेग्नेंसी से अनजान रहती हैं। कई बार यह स्थिति तब सामने आती है जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होती है।
खुशखबरी यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।