पंजाब के DGP का अतिरिक्त कार्यभार IPS गौरव यादव ने संभाला

0
264

चंडीगढ़: पंजाब के डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा द्वारा लंबी छुट्टी पर जाने और केंद्रीय डैपुटेशन के लिए अप्लाई करने के बाद 1992- पंजाब बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मीडिया को संबोधित करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ड्रग और गैंगस्टारों को नियंत्रित करना और पंजाब में सुरक्षा वातावरण प्रदान करना है।

ध्यान रहे कि मौजूदा समय में गौरव यादव मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे थे। पहली बार पंजाब में मुख्यमंत्री ने आई.ए.एस. के स्थान पर आई.पी.एस. अधिकारी को अपना विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया था। पंजाब सरकार ने 6 महीने के अंदर यू.पी.एस.सी. से स्थायी डी.जी.पी. के बारे अनुमति लेनी है। गौरव यादव 1992 बैच के उन 4 आई.पी.एस. अधिकारियों में शुमार हैं, जिन्हें पिछले महीने ही डी.जी.पी. के तौर पर तरक्की हासिल हुई थी। उनके साथ डा. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह तरक्की वाली सूची में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here