सानिया मिर्जा अपने आखिरी विम्बलडन के सेमीफाइनल में:मिक्स्ड डबल्स इवेंट में अपने जोड़ीदार के साथ डाब्रोवस्की-पीयर्स को हराया

0
206

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने जोड़ीदार मेट पाविक के साथ साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक जीत हासिल की। उन्होंने सोमवार को चौथी वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोवस्की और जॉन पीयर्स को सीधे सेटों में हराया। हालांकि, इस जीत के लिए विजेता खिलाड़ियों को संघर्ष करना पड़ा।

यहां बता दें कि यह सानिया मिर्जा का आखिरी विम्बलडन है। 35 साल की इस भारतीय खिलाड़ी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2022 सीजन उनके करियर का आखिरी दौरा होगा।

मिर्जा और पाविक की जोड़ी ने डाब्रोवस्की-पीयर्स की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-5 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 41 मिनट तक चला। पूरे मैच में सानिया और पाविक अपने रिटर्न्स के साथ मजबूत दिखे। इन दोनों ने आखिरी सेट में प्रतिद्वंद्वियों पर दवाब कम नहीं होने दिया।

सानिया मिर्जा ने आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल 2016 में जीता था। वे ऑस्ट्रेलिया ओपन के विमेन डबल्स इवेंट में चैंपियन बनी थीं। 2015 में सानिया मिर्जा ने विम्बलडन का डबल्स खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में आखिरी ग्रैंड स्लैम सानिया ने 2014 में जीता था। सानिया ने सात ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here